फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity, revenue and probation officers were absent from the Chaupal, notice

Ambedkar Nagar News: चौपाल से नदारद रहे बिजली, राजस्व व प्रोबेशन के अधिकारी, नोटिस

Fri, 02 May 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 02 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity, revenue and probation officers were absent from the Chaupal, notice
चौपाल के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करते सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड बसखारी की ग्राम पंचायत एकडल्ला में शुक्रवार को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने जिले के आला अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की हकीकत परखी। चौपाल में अन्य विभाग के लोगों के न पहुंचने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

एकडल्ला में आयोजित पाल में विद्युत विभाग, जल निगम राजस्व विभाग व जिला प्रोबेशन अधिकारी के न पहुंचने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने तत्काल सभी लोगों को संबंधितों से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। ग्राम चौपाल में सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अपने समस्याएं भी बयान की। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में मार्ग, आवास व शौचालय की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में 600 शौचालयों का लक्ष्य मिला था जिसके मुकाबले 504 शौचालय निर्मित पाए गए। उन्होंने लाभार्थियों को पात्रता की श्रेणी में मिलने पर आवास देने के लिए निर्देशित किया। ग्राम प्रधान राम आशीष से मनरेगा के कार्यों की जानकारी की तो मनरेगा कार्य सुस्त पाया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि मनरेगा के लिए चार फाइल दी गई है, लेकिन फीडिंग न होने के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है। इस पर सीडीओ ने बीडीओ दिनेश राम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको हिदायत दी। इस दौरान महिलाओं की गोदभराई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ब्लॉक कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। गंदगी के साथ टूटी बाउंड्री पर नाराजगी व्यक्त की और बीडीओ, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह को सुधार की चेतावनी दी। निष्प्रयोज्य भवनों को अनुमति लेकर ध्वस्तीकरण कराने, बाउंड्रीवाॅल के बाहर रखी दुकानों को हटाने, मॉडल ब्लॉक के लिए खाली भूमि को पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, पीडी अनिल कुमार, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यहां भी हुईं चौपालें
जलालपुर के भाउकुआं और इस्माइलपुर में बीडीओ रामविलास, सहायक पंचायत बृजेश तिवारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। परिवार रजिस्टर और शौचालय संबंधी शिकायतें आईं। भियांव ब्लॉक के पिंडुरिया और अजमलपुर में दो-दो शिकायतें आईं। विकासखंड रामनगर के सुल्तानपुर कबीरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम सचिव बबीता वर्मा के अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन हुआ, लेकिन ब्लॉक स्तर का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। अकबरपुर के भितरीडीह, कुड़ा मोहम्मदपुर ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर, आवास, शौचालय की शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed