फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity out for hours in 30 villages, people frustrated

Ambedkar Nagar News: घंटाें गुल रही 30 गांवों की बिजली, लोग परेशान

Mon, 03 Aug 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity out for hours in 30 villages, people frustrated
हंसवर के सैदपुर-लेड़ुवाडीह गांव की कन्नौजिया बस्ती में शनिवार रात जलता 25 केवीए विद्युत ट्रांसफ
अंबेडकरनगर। बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव से बिजली में कुछ सुधार आया है, लेकिन रविवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ता कई घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

बैरमपुर बरवा बिजली उपकेंद्र से शिवबाबा, रामनगर, पहितीपुर, महामाया इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर और अकबरपुर टाउन को बिजली आपूर्ति दी जाती है। रविवार की रात अकबरपुर टाउन की बिजली आपूर्ति शाम सात बजे गुल हो गई। इससे अकबरपुर नाका चुंगी, मिर्जापुर, इंद्रलोक कॉलोनी, तमसा मार्ग, मीरानपुर आंशिक आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात नौ बजे बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

इसके बाद वनगांव मार्ग पर 33 हजार का जंपर कटने से इससे संचालित करीब 50 गांव और शहर की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजली कर्मी फाॅल्ट को ढूंढ नहीं पा रहे थे। रात करीब 11 बजे बिजलीकर्मियों ने फाॅल्ट खोजकर आपूर्ति बहाल कराई। जलालपुर, आलापुर और भीटी में भी पूरी रात ट्रिपिंग होती रही। सोमवार को वीआईपी भी बिजली कटौती का दौर दिनभर जारी रहा। इस बीच सभी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का निदान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

95 उपभोक्ताओं ने बिल में गड़बड़ी, मीटर व अन्य खामियों की शिकायत की। इसमें से 55 का निस्तारण कराया गया। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाॅल्ट से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे बहाल करा दिया गया है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग : मंगुराडिला बिजली घर के जफरपुर नसूरपुर गांव में लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक जा रहा है। सोमवार को गांव के चंद्रभान पांडेय, अमनदीप यादव, राम प्रकाश प्रजापति सहित करीब 20 लोगों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed