{"_id":"630d03aa3e2b7275c91c11b5","slug":"electricity-bill-sent-without-connection-ambedkar-nagar-news-lko645843643","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर कनेक्शन भेज दिया बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर कनेक्शन भेज दिया बिजली बिल
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बगैर बिजली कनेक्शन के हजारों रुपये का बिल भेज देने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को रामनगर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में कई वर्ष पूर्व खंभे आदि लगाकर छोड़ दिए गए हैं।
कई स्थान ऐसे हैं, जहां अभी तार भी नहीं खींचे जा सके हैं। इसके बाद भी हजारों रुपये का बिजली बिल उनके नाम पर भेज दिया गया है। अब गड़बड़ी को दुरुस्त कराने के लिए जब अधिकारियों से शिकायत की गई तो उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
आलापुर तहसील क्षेत्र के महमूदपुर शाहपुर के ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से क्षुब्ध होकर रामनगर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और हाथों में बिजली मीटर लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण रामजीत, अजय, रमेश, राजेश व कोमल आदि का कहना था कि पावर कॉर्पोरेशन की ओर से कई वर्ष पहले गांव में बिजली आपूर्ति के लिए खंभे लगा दिए गए।
विज्ञापन
कहीं तार खींचे गए तो कहीं खंभों को वैसे ही छोड़ दिया गया। मीटर भी घरों में लगा दिए गए। लेकिन अब तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। उन्हें लंबे समय से बिजली आपूर्ति का इंतजार बना हुआ है। इस बीच विभाग ने उन सबके नाम हजारों रुपये का बकाया बिजली बिल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें आज तक बिजली कनेक्शन हीं नहीं मिला तो बिल किस आधार पर भेज दिया गया।
अब जब वे सब गड़बड़ी को दूर कराने के लिए विभाग के अधिकारियों से मांग कर रहे हैं तो इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या का निस्तारण न होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाद में अधिशाषी अभियंता को पत्र सौंपा। इस मौके पर रीता, शांति, चनवला, शीला आदि मौजूद रहे।