फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity at home overloaded, trouble from tripping

Ambedkar Nagar News: बिजली घर ओवरलोड, ट्रिपिंग से परेशानी

Tue, 11 Aug 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity at home overloaded, trouble from tripping
अंबेडकरनगर। बिजली घर ओवरलोड होने और ट्रिपिंग से उपभोक्ता दिनभर हलकान रहे। भीषण गर्मी के चलते बिजली घर ओवरलोड होने लगे हैं। मंगलवार को पूरे दिन अकबरपुर बिजली घर पर ट्रिपिंग होती रही। शाम छह बजे सदरपुर बिजली घर ओवरलोड होने के चलते ट्रिप होकर बंद हो गया, जिससे करीब 20 गांव की बिजली एक घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

सात बजे आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद सात बजे कुर्की फीडर ओवरलोड के चलते बिजली कर्मियों को बंद करना पड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं,अकबरपुर के मठिया मंदिर शहजादपुर में फुंका 400 केवीए ट्रांसफार्मर सोमवार रात दो बजे अयोध्या से पहुंचने के बाद उसे बदलवाया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व यहां लगा ट्रॉली ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते बार-बार बंद होता था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने रात में विरोध भी जताया। देर रात ट्रांसफार्मर बदलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि अयोध्या से ट्रांसफार्मर मंगवाकर रात में लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। भीषण गर्मी के चलते बिजली घर में ट्रिपिंग की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed