{"_id":"5d545af28ebc3e6ca92188e4","slug":"electric-shock-ambedkar-nagar-news-lko4763571116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में उतरे करंट से महिला, तो पंख के करंट से युवती झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर में उतरे करंट से महिला, तो पंख के करंट से युवती झुलसीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग क्षेत्रों में एक युवती व महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
परिवारीजनों के अनुसार, अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी रूबी (35) पत्नी मोहम्मद इसरार बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच वह कूलर का स्विच ऑफ करने लगी। उस समय कूलर में करंट उतरा हुआ था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। चीख पुकार पर जब तक उसे कूलर से अलग किया जाता, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी।
घरवालों ने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन तबियत में सुधार होने की बजाए और बिगड़ गई। इस पर प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर टांडा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी एक युवती पंखे में उतरे करंट से झुलस गई। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी गरिमा (22) पुत्री शीतला प्रसाद बुधवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि जब वह बरामदे में रखा पंखा हटा रही थी, तो उस समय उसमें करंट की चह चपेट में आ गई। जब तक घरवाले उसे पंखे से अलग करते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।