{"_id":"60da0ceb8ebc3ecccd688167","slug":"election-of-members-of-the-advocate-welfare-committee-ambedkar-nagar-news-lko5845699188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता कल्याण समिति के सदस्यों का हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता कल्याण समिति के सदस्यों का हुआ चुनाव
विज्ञापन
आलापुर। अधिवक्ता कल्याण समिति आलापुर सदस्य पद के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया अपनायी गई। कुल 5 पदों के लिए 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में कुल 142 मतदाताओं में 139 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सर्वाधिक मत पाने वाले 5 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया।
अधिवक्ता कल्याण समिति में दो कनिष्ठ सदस्य पद पर पूर्व में अजीत यादव व दिनेश दुबे को निर्विरोध चुन लिया गया था। पांच वरिष्ठ सदस्यों के पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। पांच पद के सापेक्ष कुल 9 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। इसमें अधिवक्ता कमल कुमार दुबे, सुनीति कुमार द्विवेदी, काली प्रसाद, देवदत्त मौर्य, राजेश कुमार यादव, रामअचल यादव, रणजीत सिंह, सुरेंद्रनाथ उपाध्याय व हृदयराम ने नामांकन किया था।
सोमवार को हुए मतदान में 142 मतदाताओं के सापेक्ष 139 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इसमें सर्वाधिक मत पाने वाले पांच अधिवक्ता विजयी घोषित हुए। इसमें सबसे अधिक सुनीति कुमार द्विवेदी को 85, राधेश्याम यादव को 75, देवदत्त मौर्य को 69, कमल कुमार दुबे को 67 व रणजीत सिंह को 65 मत मिले। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, अनिल कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कनिष्ठ सदस्य व सदस्य मिलकर अब अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष का पद का चुनाव करेंगे। जिससे अधिवक्ता कल्याण समिति संचालित होगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सदस्यों के इस चुनाव में प्रत्येक मतदाता को किसी भी पांच प्रत्याशी या फिर उससे कम प्रत्याशी को मतदान करने का अधिकार था।