फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   election

भाजपा ने राजेश तो सपा ने सुभाष् पर लगाया दांव

Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
election
अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के उपचुनाव के लिए भाजपा व सपा द्वारा भी रविवार को अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने से चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही इन दोनों दलों के प्रत्याशियों को लेकर लंबे समय से चला आ रहा ऊहापोह का दौर भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा इन दोनों दलों के प्रत्याशियों द्वारा भी अपना-अपना नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में दाखिल किया जाएगा। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जलालपुर विधायक रहे रितेश पांडेय के बसपा के टिकट पर ही बीते लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हो जाने के बाद विधानसभा की सीट रिक्त हो गई है। इसी सीट के लिए अब उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 सितंबर से नामांकन का दौर भी शुरू हो गया लेकिन भाजपा व सपा ने रविवार दोपहर तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। सबसे पहले बसपा ने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पुत्री डॉ. छाया वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया जबकि इसके बाद कांग्रेस ने युवा नेता सुनील मिश्र पर दांव लगा दिया।
छाया ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की जानकारी पहले ही दे चुके हैं। इस बीच सभी की निगाहें भाजपा व सपा प्रत्याशी की तरफ ही टिकी हुई थीं।
पहले सभी को उम्मीद थी कि शनिवार शाम तक दोनों ही दल अपने प्रत्याशी घोषित कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आखिरकार रविवार दोपहर बाद भाजपा ने पूर्व विधायक शेरबहादुर सिंह के पुत्र पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रह चुके डॉ. राजेश सिंह को ही फिर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

उधर सपा ने तमाम अटकलों के बीच वरिष्ठ नेता सुभाष राय को प्रत्याशी बनाया है। ये दोनों प्रत्याशी भी सोमवार को नामांकन पत्र भरेंगे। इस बीच तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों द्वारा सोमवार को ही नामांकन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं।
एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एएसपी के नेतृत्व में चार सीओ व छह थाना प्रभारी पूरी व्यवस्था व नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed