Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly woman dies after being beaten; case registered

Ambedkar Nagar News: पिटाई से वृद्धा की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Nov 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being beaten; case registered
कटेहरी। अहिरौली के मौरापारा गांव में 24 नवंबर को पिटाई से घायल उर्मिला वर्मा (75) की शुक्रवार को इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

मृतका के बेटे राजेंद्र वर्मा के अनुसार, उनकी मां करीब छह साल से बीमार चल रही थीं। मंगलवार शाम 5:45 बजे गांव का अखंड प्रताप सिंह नशे की हालत में उनके घर में घुस आया। उसने उर्मिला वर्मा की पिटाई की और उन्हें खींचकर बाहर जमीन पर पटक दिया। इस घटना में बलवंत सिंह ने भी अखंड प्रताप सिंह का साथ दिया।
विज्ञापन

पिटाई से उर्मिला वर्मा को गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कटेहरी लेकर गए। वहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल और बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले इस मामले में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed