फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   elderly woman died after being hit by train while crossing railway track in Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत, धड़ और पैर अलग देख कांप गए लोग

Fri, 03 Oct 2025 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 04:13 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में खेत से लौटते समय रेलवे ट्रैक पार कर रही वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। धड़ और पैर अलग देख लोगों की रूह कांप गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।  

विज्ञापन
elderly woman died after being hit by train while crossing railway track in Ambedkar Nagar
रेलवे लाइन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय हादसा हुआ। शव के धड़ और पैर अलग देखकर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन


घटना अहिरौली क्षेत्र के खोरिया गांव की है। गांव निवासी बसंता देवी (65) की मौत हुई है। बताया गया कि बसंता देवी रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी दोपहर करीब 3 बजे घर से खेत जाने के लिए निकली थीं। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। 
विज्ञापन


इसी समय गांव की अन्य महिलाएं मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही थीं। परिवार के लोग सोच रहे थे कि बसंता थोड़ी देर में लौट आएंगी। लेकिन, शाम ढलते-ढलते भी जब वह घर नहीं लौटीं तो घरवाले परेशान हुए। इसके बाद घरवालों ने ढूंढना शुरू किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ और पैर कटकर अलग-अलग हो गए

गांव के पास ही पूरा के निकट रेलवे ट्रैक किनारे बुझावन तिवारी का खेत है। शाम करीब 7 बजे पटरी पार करके समय वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। टक्कर लगने के बाद धड़ और पैर कटकर अलग-अलग हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घरवाले ढूंढते हुए पहुंचे तो शव देखकर बिलख उठे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed