फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   elderly widowed woman missing who went to harvest paddy in Ambedkar Nagar police searching her

UP News: धान काटने गई महिला लापता, खेत में मिलीं टूटी चूड़ियां... खून के निशान; जमीन के लिए हत्या की आशंका

Sat, 18 Oct 2025 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 07:29 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में धान काटने गई विधवा बुजुर्ग महिला लापता हो गई। खेत में उसकी टूटी चूड़ियां और खून के निशान मिले हैं। उसको कोई संतान नहीं थी। जमीन के लिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
elderly widowed woman missing who went to harvest paddy in Ambedkar Nagar police searching her
मौके पर जांच कर रही पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को धान काटने खेत गई वृद्ध महिला गायब हो गई। खेत से करीब 500 मीटर दूर टूटी चूड़ियां और खून के निशान मिले हैं। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


घटना भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी खमपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी रामरती देवी (65) शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब खेत में धान काटने गई थी। शाम 6 बजे तक जब वापस नहीं आईं, तो खोजबीन चालू हुई। खेत से कुछ दूरी पर वृद्धा की टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। आसपास जमीन पर खून फैला था। 
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका में परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने तलाश करना शुरू किया। शनिवार देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वृद्धा के पति की 10 सितंबर को मौत हो गई थी। इनको कोई संतान नहीं थी। रामरती महरुआ के रामबाबा बनपुरवा स्थित अपनी बहन के बेटे अमरजीत के साथ रहती थी। खामपुर में एक बीघा खेत है। इस जमीन को लेकर देवर से पूर्व में विवाद हुआ था। महिला के गायब होने के बाद जमीन विवाद में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed