{"_id":"6245e3b95488990461126979","slug":"elderly-farmer-dies-due-to-electrocution-ambedkar-nagar-news-lko624012460","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर अवसान का पूरा गांव में खेत की सिंचाई करने गए वृद्ध किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर अवसान का पूरा गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव निवासी वीरबल वर्मा (60) की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मेंथा की रोपाई के लिए भोर में ही वीरबल खेत की सिंचाई करने गए थे। सुबह होने के बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिवारीजन खेत पर गए। वहां वीरबल दिखाई नहीं पड़े। इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
बताया जाता है कि विद्युत मोटर के पास ही वह करंट लगने से झुलसे पड़े थे। आननफानन परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें टांडा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही टांडा कोतवाल वृजेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।