फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly auto rider's clothes got stuck in the pickup, he got dragged and lost his life

Ambedkar Nagar News: ऑटो सवार बुजुर्ग का पिकअप में फंसा कपड़ा, घिसटकर गई जान

Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Elderly auto rider's clothes got stuck in the pickup, he got dragged and lost his life
अंबेडकरनगर। ऑटो रिक्शे से अकबरपुर जा रहे वृद्ध का कपड़ा पिकअप वाहन में फंस गया। पिकअप उन्हें दूर तक घसीट ले गया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के खानपुर शाहसुलेमपुर गांव निवासी कुंभू (70) शुक्रवार देर शाम ऑटो रिक्शे से घर से अकबरपुर जा रहे थे। अकबरपुर नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय के के पास ऑटो के बगल से गुजर रहे पिकअप में उनका कपड़ा फंस गया। इससे वह नीचे सड़क पर गिर पड़े और कुछ दूर तक घिसटते चले गए। चालक वाहन लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर वृद्ध बेहोश हो गए। जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed