फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elder brother murdered by knife in land dispute

भूमि विवाद में चाकू से गोदकर बड़े भाई की हत्या

Wed, 29 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elder brother murdered by knife in land dispute
अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद पीएम हाउस पर मौजूद परिजन व ग्रामीण-स - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर गांव में भूमि विवाद में युवक ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शमसुद्दीनपुर गांव निवासी रामअचल (40) का छोटे भाई रामबचन के साथ एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसे लेकर कई बार दोनों भिड़ चुके थे। मंगलवार देर शाम दोनों भाइयों में एक बार फिर से विवाद हो गया। कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच गुस्से में आकर रामबचन ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे रामअचल लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। भाई को बेहोश देखकर इस बीच रामबचन वहां से भाग खड़ा हुआ। गंभीर अवस्था में युवक को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टांडा कोतवाल बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि पिता झींगुर की तहरीर पर रामबचन के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजन को सौंप दिया गया। बताया कि रामअचल अपने पिता के साथ रहता था, जबकि रामबचन परिवार के साथ अलग रहता था। उधर घटना से संबंधित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजन को ढांढ़स बंधाने वालों का सुबह से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed