फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight people fall ill after a snake bite, hospitalized

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से आठ की बिगड़ी तबीयत, भर्ती

Thu, 23 Jul 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Eight people fall ill after a snake bite, hospitalized
अंबेडकरनगर। बारिश के मौसम में सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक 34 मरीजों को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया, जिसमें आठ लोग सांप के काटने का शिकार हुए थे। इनका उपचार करते हुए एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की डोज दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मकरही निवासी कृष्णावती घर में काम कर रही थीं। इसी बीच उन्हें सांप ने काट लिया। उन्हें आननफानन परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इसके अलावा कटुई सम्मनपुर निवासी नीलम देवी, शहजादपुर निवासी बरसती वर्मा, बेनीपुर के परवेश, अलीपुर के नीरज, रंजना, अंशी व ताजू को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र बताया कि इमरजेंसी में आने वाले सांप के शिकार सभी मरीजों को एएसवी का डोज लगाया गया है। इनमें से चार के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed