फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight injured including woman in road accidents, one referrer

सड़क हादसों में महिला समेत आठ घायल, एक रेफर

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eight injured including woman in road accidents, one referrer
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में महिला समेत आठ व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत अमसिन निवासी राजकुमार (30) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत यादवनगर के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। भीटी थाना अंतर्गत खजुरी निवासी मालती (55) शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन

अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी राहुल कुमार (32) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सममनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर निवासी अंगद कुमार (36) गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सममनपुर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी संतराम (65) शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टांडा कोतवाली अंतर्गत खासपुर गांव निवासी मनीष मौर्य व सुरेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह एक ही बाइक से ड्यूटी पर महरुआ जा रहे थे। बताया जाता है कि महरुआ पेट्रोलपंप के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटें आईं। पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईंज थाना अंतर्गत गद्दोपुर निवासी रामयज्ञ (35) शुक्रवार सुबह बाइक से दोस्तपुर जा रहा था। बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed