फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight injured in accidents, including the father-daughter

हादसों में पिता-पुत्री समेत आठ घायल

Sat, 12 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 12 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in accidents, including the father-daughter
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic

ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता-पुत्री तो अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत मथानी गांव निवासी विजय बहादुर (27) पुत्र पारसनाथ व उसकी पांच वर्षीय पुत्री कलश शनिवार सुबह खेत के निकट खड़े हुए थे। इसी बीच खेत की जेताई के लिए चालक ट्रैक्टर पीछे करने लगा। इससे दोनों उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। चीखने-चिल्लाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोका लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। आननफानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन


गोंडा जनपद निवासी इंद्रजीत मौर्य (35) पुत्र साहबदीन व सूबेदार (30) पुत्र देवानंद एक बाइक से भीटी तहसील क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार दोपहर दोनों बाइक से वापस गोंडा के लिए रवाना हुए। भीटी मुख्यालय के निकट पहुंचे ही थे कि इसी बीच एक बालक रास्ते में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक समेत दोनों गिर पड़े। इससे दोनों को चोटें आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदापुर गांव निवासी मोनू (20) पुत्र शमशेर शुक्रवार देर शाम इब्राहिमपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर गांव निवासी राधेश्याम (54) पुत्र घूरे शनिवार सुबह गांव से बाइक से भीटी जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गांव निवासी अर्जुन (35) पुत्र रामजीत शुक्रवार देर शाम भीटी से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहवा गांव निवासी अजय श्रीवास्तव (35) पुत्र सुखदेव शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी के निकट तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed