फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight injured in accidents, hospitalized

हादसों में आठ घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 08 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 08 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in accidents, hospitalized
दुर्घटना - फोटो : demo pic

कांदीपुर गांव के पास एक कार ने शुक्रवार शाम बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत कटघरमूसा गांव निवासी नूरमोहम्मद (32) व कलीम (30) शुक्रवार शाम एक ही बाइक से पट्टी चौराहा जा रहे थे। कांदीपुर गांव के मोड़ पर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए नूरमोहम्मद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र बसखारी के ददवा ओझा कापूरा गांव निवासी धर्मेंद्र (22) व जितेंद्र (18) पुत्रगण हौसिला प्रसाद गुरुवार दोपहर बाइक से बसखारी की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार के पहले ही उनकी बाइक से एक अन्य बाइक भिड़ गई जिससे दोनों घायल हो गए। बाजार वासियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी विजय (28) पुत्र राजकुमार व अशोक (35) पुत्र छैलू गुरुवार देर शाम कुर्की बाजार के निकट मार्ग दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी बाइक में एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी याकूब (7) पुत्र इकबाल शुक्रवार सुबह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी इंद्रप्रसाद (45) पुत्र धर्मराज गुरुवार देर शाम अकबरपुर की तरफ आ रहा था।


बसखारी से कुछ दूर आगे एक वाहन से पास लेने के दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed