फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eid the festival of happiness today, hands will rise to pray for peace

खुशियों का पर्व ईद आज, अमन की दुआ को उठेंगे हाथ

Mon, 02 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Eid the festival of happiness today, hands will rise to pray for peace
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में ईद पर्व को देखते हुए सजी दुकान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। चांद दिखने के एलान के साथ ही अल्लाह की इबादत में एक माह से रोजा रखने वाले अकीदतमंदों के चेहरे ईद की खुशियों से खिल उठे। शाम ढलने पर चांद का दीदार होते ही ईद की बधाईयों का शुरू हुआ दौर देर रात तक जारी रहा। छोटे बड़े सभी लोग मंगलवार को मनायी जाने वाली ईद की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में जुटे दिखे। मंगलवार को सुबह इबादतगाहों व मस्जिदों में ईद पर होने वाली नमाज में अमन चैन की दुआ को हजारों हाथ उठेंगे। ईद की नमाज पढ़ने के बाद सभी एक-दूसरे को गले मिलकर बधाईयां देंगे।
विज्ञापन

ईद का चांद दिखने के बाद सोमवार को शहर के सभी बाजार देर रात तक गुलजार रहे। बाजारों में सुबह से जुटी खरीददारों की भीड़ देर रात तक जुटी दिखी। इस दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीमें भी नियमित तौर पर गश्त करती रही। ईद उल फित्र का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को माह-ए-रमजान का 30वां रोजा मुकम्मल हो गया। उलमा ने ईद का चांद दिखने का एलान किया तो लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई देनी शुरू कर दी। मस्जिदों में लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। ईद को लेकर बाजारों में काफी रौनक रही। मंगलवार को ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर सोमवार देर शाम तक ईदगाह व मस्जिदों में सभी तैयारियां पूरी होती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के प्रकोप को देखते हुए नमाज के दौरान धूप से बचाने के लिए टेंट लगवाने के साथ ही शीतल पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। सोमवार को सुबह से ही पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी का जो दौर शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। रेडीमेड कपड़ा, जूता चप्पल, आभूषण व साजो सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
सजकर तैयार हुए मस्जिद व ईदगाह
ईद की विशेष नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों व ईदगाहों को एक दिन पहले सोमवार को ही सजा दिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर टेंट व शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गई। जिले की सबसे बड़ी ईदगाह में शुमार अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित ईदगाह से जुड़े अजमल कुरैशी व मेराज अय्यूबी ने कहा कि ईदगाह में आने वाले नमाजियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। शहजादपुर चौक जामा मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद कलाम खां ने कहा कि गर्मी को देखते हुए मस्जिद के बाहर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद से जुड़े इसरार हुसैन ने कहा कि मस्जिद में शीतल पेयजल के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

सुरक्षा के रहेंगे चाक चौबंद इंतजाम
ईद पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती कर नमाज के दौरान लोगों को परेशानी से बचाने के लिए मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी रहेगी।
संजय राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed