फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Efforts to give better education to children

बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की कवायद

Mon, 01 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Efforts to give better education to children
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत मिशन को गति देने की तैयारी है। सभी नौ ब्लॉकों के प्राथमिक विद्यालयों से जुड़े 6031 शिक्षकों व शिक्षामित्रों को चार-चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगस्त के पहले सप्ताह से यह प्रशिक्षण सत्र शुरू होना है। प्रशिक्षण सत्र को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए डायट पर 50 एआरपी को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। 22 दिन के भीतर सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित कर परिषदीय स्कूलों में इसका लाभ बच्चों को तेजी से दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में भाषा व गणित विषय का बेहतर ज्ञान हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से निपुण भारत मिशन को लेकर लगातार जरूरी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

इससे प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को मजबूत किया जा सके। इसी के चलते निपुण भारत मिशन अभियान को लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सभी 50 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एआरपी को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसमें उन्हें मिशन के तहत सरकार द्वारा लागू किए गए प्राविधानों व तौर तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यही एआरपी अपने ब्लॉकों में प्राथमिक स्कूल से जुड़े शिक्षकों व शिक्षामित्रों को जरूरी प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए छह हजार से अधिक शिक्षक व शिक्षामित्र चयनित किए गए हैं। प्रत्येक नौ ब्लॉक के बीआरसी पर अलग-अलग विद्यालयों से शिक्षकों को बुलाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टोली बनाने की तैयारी की जा रही है। कुल चार दिन का प्रशिक्षण प्रत्येक शिक्षक को लेना है। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी शिक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के साथ ही बच्चों को और प्रभावी शिक्षा दी जाएगी।

इस तरह मिलेगा बच्चों को लाभ
बाल वाटिका में दो अक्षर वाले पांच शब्दों को सही रूप से पढ़ाने, संख्या एक से 10 तक की गिनती के बारे में जानकारी, दी गई संख्याओं, वस्तुओं, आकृतियों एवं घटनाओं को क्रम में व्यवस्थित किए जाने, कक्षा एक के लिए पांच सरल शब्दों से बने वाक्य पढ़ने, एक अंकीय जोड़ एवं घटाव की जानकारी, कक्षा दो में 45 शब्द प्रति मिनट प्रवाह से पढ़ने, पढ़कर 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही हल करने, जोड़ एवं घटाव की जानकारी, कक्षा तीन में 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह से पढ़ने, पढ़कर 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही हल, तीन अंकीय जोड़ घटाव, दो से 10 तक की संख्या का गुणा करने की सरल ढंग से जानकारी दी जाएगी। इसका अभ्यास भी विधिवत कराया जाएगा। किसी भी निरीक्षण में यह सब जानकारी बच्चों को होना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed