{"_id":"64c4089944d61f315008db78","slug":"education-facilities-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-890-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 10 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेंगी पढ़ाई की आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 10 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेंगी पढ़ाई की आधुनिक सुविधाएं
Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पीएमश्री योजना के तहत चयनित 10 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पढ़ाई की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इन विद्यालयों में पुस्तकालय और प्रयोगशाला का इंतजाम होगा। ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा होगी। खेल संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बिजली के लिए सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।
इन विद्यालयों के खाते में केंद्र सरकार से अगले सप्ताह धनराशि पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद करीब डेढ़ हजार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाओं का इंतजाम होगा। योजना को लेकर शुक्रवार को चयनित विद्यालयों में जन भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार पीएमश्री योजना चला रही है। इस योजना के तहत कम्पोजिट विद्यालय उम्मरपुर, बनियानी, बसोहरी, जमीन सुरजूपुर, अहिरौली रानीमऊ, जलालपुर, सोनगांव, लोहरा बरामदपुर, लखनीपट्टी व सूरापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के इन विद्यालयों को कांवेंट स्कूलों की तरह बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अभी यह तय नहीं है कि एक विद्यालय को केंद्र सरकार से कितनी रकम उपलब्ध करायी जाएगी। पीएमश्री योजना के बारे में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को बताने के लिए जनभागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को संबंधित विद्यालयों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को परिषदीय स्कूलों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।