फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Earlier there was an echo of scams, now only development is discussed

पहले थी घोटालों की गूंज, अब सिर्फ विकास पर चर्चा

Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Earlier there was an echo of scams, now only development is discussed
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट जनकल्याण सभा के दौरान डिप्टी सीएम को अपनी समस्या बताती महिला। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पहले की सरकारों के कार्यकाल में देश व प्रदेश में सिर्फ घोटालों की गूंज रहा करती थी, इसके इतर अब भाजपा शासनकाल में सिर्फ विकास से जुड़े कार्यों की चर्चा ही होती है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण आज समूचे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। यह उद्गार डिप्टी सीएम व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यक्त किए। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित गरीब कल्याण सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देेश में कभी टू जी घोटाला, कभी कोयला घोटाला तो कभी कॉमन वेल्थ घोटाले होते आ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के सामने देश की साख को बचाने की चुनौती थी। आज पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। घोटाले अब सुनाई नहीं पड़ते। विकास व खुशहाली ने उनका स्थान ले लिया है। इससे गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने में भी मदद मिली है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के शासन में चारों तरफ गुंडे मवाली घूमा करते थे। सीएम योगी के कार्यकाल में अब गुंडे जेल में है या बचने को दूसरे राज्यों मेें पलायन कर गए हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने एक देश एक राशन कार्ड का सिस्टम लागू कर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब अंबेडकरनगर का निवासी यदि किसी दूसरे शहर भी चला जाता है तो वहां अपने हिस्से के राशन की प्राप्ति कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को बुलाकर सुनी परेशानी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जब भाषण दे रहे थे, तभी एक महिला रोते हुये कागज लेकर आगे बढ़ने लगी। पुलिस कर्मियों ने उसे रोक दिया। इस पर मंत्री ने डीडीओ वीरेंद्र सिंह को मंच पर बुलाकर कहा कि वापस जाते समय महिला से मुलाकात कराई जाय। बाद में मंत्री ने महिला से मुलाकात की। उसने अपने पति रामपूजन की तरफ से एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि उसके पुत्र की मौत जिला अस्पताल में हुई थी। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा जांच के लिए भेजा गया था। संदिग्ध मौत होने के बावजूद पुलिस न तो विसरा रिपोर्ट मंगा रही है और न ही उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। डिप्टी सीएम ने डीएम व सीएमओ को जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया।
किसी को सौंपा लैपटॉप तो किसी को प्रमाण पत्र
डिप्टी सीएम ने आलोक अंशिका, उत्कर्ष, हर्षित, शिवांगी, रमा, साह आलम, सृष्टि, आरोही, रोहन व विवेक आदि को लैपटॉप वितरित किया। राकेेश, सुभाष, लालती व निशा को सीएम आवास योजना तथा शारदा को पीएम आवास योजना की चाभी प्रदान किया। कुसुम देवी, पल्लवी व रामलाल को आयुष्मान कार्ड दिया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत श्रीराम को पांच लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कल्पना को पांच लाख तथा अब्बास को दस लाख रुपये का चेक भी सौंपा।

बाईपास निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को कटेहरी बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से ज्ञापन सौंपकर कटेहरी में बाईपास निर्माण की मांग भी प्रमुखता से की। यदि बाजार के अंदर से मार्ग निर्माण होगा तो पूरी बाजार खत्म हो जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने भी डिप्टी सीएम को ज्ञापन देकर संविदा कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed