{"_id":"587916794f1c1b7c58baa6b4","slug":"during-making-tea-spread-fire-woman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते लगी आग, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते लगी आग, युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छज्जापुर निवासिनी एक युवती चाय बनाते समय लगी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में पिता भी बुरी तरह झुलस गया। दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बिना जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों के अनुसार अंजू (20) पुत्री लौहट ने शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे चाय बनाने के लिए रसोई गैस चूल्हे का स्विच ऑन कर दिया और लाइटर से जलाने का प्रयास करने लगी। कुछ देर के प्रयास के बाद भी जब लाइटर नहीं जला तो वह माचिस ढूंढने लगी। बताया जाता है कि इस दौरान चूल्हे का स्विच आफ नहीं किया था जिससे रसोई घर में एलपीजी गैस भर गई।
विज्ञापन
माचिस मिलने पर जैसे ही उसने जलाया, कमरे में गैस भरी होने के चलते आग लग गई जिससे वह भी उसकी चपेट में आ गई। चीखने-चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे पिता ने उसे किसी प्रकार बाहर निकाला और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अंजू गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। बेटी को बचाने में पिता भी झुलस गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, कोतवाल वकील सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।