फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dupty CM visit

डिप्टी सीएम केशव की सभा आज, तैयारियां पूरी

Fri, 11 Oct 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dupty CM visit
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कमान सम्हाल ली है। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर तथा जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक के साथ ही कई अन्य नेताओं ने जगह जगह बैठक एवं जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। इस बीच शनिवार को मालीपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर जलालपुर उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार देर शाम जलालपुर पहुंचे। कई बैठकें कर उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। उसे गौरव का एहसास हो रहा है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका का समुचित निर्वाह करना है।
विज्ञापन

राठौर ने अलग अलग प्रबंधनों की समीक्षा करते हुए जरूरी टिप्स दिए। इस मौके पर प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, महामंत्री अवधेश द्विवेदी, मनोज मिश्र, राना रणधीर सिंह, दशरथ यादव, पूनम राय, चंद्रिका प्रसाद एवं अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। उधर जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कई जगहों पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा गणमान्य नागरिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए सभी से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालीपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। उधर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा आगामी सोमवार को जलालपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed