फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Due to the negligence of the forest department, the lives of the patients in breath

वन विभाग की लापरवाही से सांसत में मरीजों की जान

Wed, 05 Oct 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the forest department, the lives of the patients in breath
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी सीएचसी के मातृ शिशु विंग में इलाज व परीक्षण के लाए आने वाली गर्भवती व बीमार महिलाओं पर वन विभाग की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। एक पखवारा पहले परिसर में लगा पीपल का भारी भरकम पेड़ गिरकर अस्पताल की दीवार के सहारे टिका है। लगातार शिकायत के बाद भी वन विभाग की टीम गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाने में उदासीन बनी है। इसके चलते ही अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों को जान जोखिम में डालकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बसखारी सीएचसी के मातृ शिशु विंग भवन के सामने स्थित पीपल का एक बड़ा और पुराना पेड़ काफी समय से हादसे का सबब बना था। इससे आशंकित खतरे को देखते हुए सीएचसी प्रभारी की तरफ से वन विभाग को कई बार पत्र भेज कर पुराने व जर्जर हो चुके पेड़ को काटकर हटाने की जरूरत जताई गई थी।
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से इस पर कोई ध्यान नही दिया गया। बीते माह 20 सितंबर की रात अचानक यह पेड़ धराशायी हो कर सीएचसी की मातृ शिशु विंग भवन की बाउंड्री पर गिर पड़ा। इससे अंदर जाने के लिए बनी सीढ़ी भी टूट गई। हालांकि पेड़ की टूटी डाल गिरकर बाउंड्रीवाल पर टिक जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ गिरने के बाद उसे हटाने के लिए भी सीएचसी प्रभारी ने वन विभाग के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी पत्र लिखा है। इसके बाद भी दीवार पर गिरे पेड़ को काट कर हटाने के लिए वन विभाग की टीम अभी तक नहीं पहुंची है। इससे दीवार पर टिका पेड़ कभी भी मरीजों, तीमारदारों व चिकित्सकों के लिए बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. मारकंडेय प्रसाद का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्पताल प्रशासन ने डाल की छटाई कराकर आवागमन बहाल कराया है लेकिन पेड़ को काटकर हटाने का कार्य वन विभाग नही कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed