{"_id":"6830afb93ab64f93a50494d7","slug":"drunken-baraatis-created-a-ruckus-the-wedding-took-place-in-the-presence-of-police-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-135353-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नशे में धुत बरातियों ने किया हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नशे में धुत बरातियों ने किया हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
Fri, 23 May 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 23 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर) । शराब के नशे में धुत युवकों ने बरात में जमकर हंगामा करते हुए हाथापाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करते हुए अपनी मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया।
भीटी गांव के मजरा उसरहवा निवासी नीरज के यहां बृहस्पतिवार शाम लड़की की शादी थी। अहिरौली क्षेत्र के चाचिकपुर गांव के मजरा गरथौली निवासी राम सुंदर के यहां से बरात आई थी। बताया जाता है कि द्वार पूजा के समय शराब के नशे में धुत बराती आपस में हंगामा करते हुए हाथापाई करने लगे। थोड़ी ही देर में बाराती व घराती में अफरातफरी मच गई। हालात बिगड़ते देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को काबू में किया। शादी संपन्न होने तक पुलिस वहीं पर मौजूद रही। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विवाह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। (संवाद)