{"_id":"61140f9f8ebc3ef39d3d0fe3","slug":"drunk-people-attacked-the-young-man-with-a-knife-ambedkar-nagar-news-lko5909456176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत लोगों ने युवक पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत लोगों ने युवक पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र के भूलेपुर में शराब के नशे में धुत लोगों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। गुहार पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल युवक की तहरीर पर हंसवर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हंसवर थाना क्षेत्र के भूलेपुर निवासी जीशान अहमद बीते 8 जुलाई की देर शाम को घर में खाना खा रहा था। आरोप है कि गांव के ही सदरे आलम व शाहबे आलम तथा उनके पिता अबु सहमा शराब के नशे में जीशान के घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। जीशान ने गालीगलौज का विरोध किया तो साहबेआलम ने जीशान के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया।
चाकू के हमले से जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच अब मामले में पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। (संवाद)