{"_id":"6ab548742ad74e11b572f7a6f890632e","slug":"drought-hit-farmers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे से जूझ रहे किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे से जूझ रहे किसानों का प्रदर्शन
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनर में पानी न आने से नाराज अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मरथुआ सरैया गांव के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से माइनर की सफाई की मांग की जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
किसानों ने इस बात को लेकर भी नाराजगी जाहिर की कि मुहाने की तरफ स्थित कुछ किसान अक्सर मनमानी करते रहते हैं, जो अपने खेतों की तरफ पानी खोल लेते हैं जिससे टेल की तरफ पानी नहीं आ पा रहा है।
सिंचाई के अभाव में सूख रही धान की फसल को बचाने के लिए अकबरपुर की मरथुआ सरैया ग्राम पंचायत के बंधनपूरा, पंडितपूरा, विनवानगर, इटहिया व मरथुआ आदि गांवों के दर्जनों किसान मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसान सूर्यदेव तिवारी व वीरेंद्र गुप्त के नेतृत्व में एकजुट किसानों ने प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की। कहा कि डढ़वा गांव से उनके गांव को आने वाली माइनर शारदा सहायक नहर से निकलती है। इससे डढ़वा, सरैया, जरियौना, बंधनपूरा, पंडितपूरा, विनवानगर व इटहिया समेत अन्य दर्जनों गांवों की सैकड़ों बीघा फसल की सिंचाई होती है।
लंबे समय से माइनर की बेहतर ढंग से सफाई कराने की मांग की जा रही है लेकिन माइनर की सफाई सही ढंग से नहीं की गई। इसके अलावा मुहाने की तरफ स्थित कुछ किसानों की मनमानी से टेल की तरफ स्थित किसानों को माइनर के पानी से सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
किसान नरेंद्र प्रताप सिंह, मलखान सिंह, भागीरथी यादव, रामफल, सीताराम व निन्हकन चौधरी समेत दर्जनों किसानों ने प्रशासन से माइनर में पानी टेल तक सुनिश्चित कराने की मांग की। कहा कि यदि दो दिन के भीतर मामले में आवश्यक निर्णय नहीं लिया गया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।