{"_id":"622a4d645ca45d09b62e86f2","slug":"drone-cameras-kept-an-eye-on-the-counting-site-ambedkar-nagar-news-lko6212467181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर ड्रोन कैमरे से रखी गई नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर ड्रोन कैमरे से रखी गई नजर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा रोड पर बने बैरियर पर मौजूद पुलिस कर्मी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मतगणना स्थल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व राजकीय एकलव्य स्टेडियम में मतगणना के दौरान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एक तरफ जहां अर्धसैनिक बल व पुलिसकर्मी तैनात रहे, वहीं डीएम व एसपी दोनों मतगणना स्थलों पर भ्रमण करते रहे। वे फीडबैक लेने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी देते रहे। प्रशासन की सतर्कता के चलते ही मतगणना के दौरान कहीं पर कोई विवाद नहीं हुआ। खास बात यह कि दोनों मतगणना स्थल व आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी।
गुरुवार को जिले के दो स्थानों पर विधानसभा चुनाव में मतों की गणना का कार्य हुआ। अकबरपुर, टांडा व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में हुआ तो वहीं आलापुर व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य राजकीय खेल स्टेडियम में हुआ। सुबह 8 बजे से मतों की गणना का कार्य शुरू हुआ। सुबह 6 बजे से ही मतगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों की आमद शुरू हो गई थी।
मतगणना शुरू होने में विलंब न हो और सुचारु रूप से यह प्रक्रिया आगे बढ़े, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इसके बाद 8 बजते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल व कैंपस के बाहर पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा नजर आया। सिविल पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी भी सक्रिय नजर आए। लगातार मतगणना स्थल पर निगरानी करते रहे। साथ ही पुलिसकर्मियों से जरूरी फीडबैक लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश करते रहे।
विज्ञापन
मतगणना स्थल व आसपास के क्षेत्रों पर नजर बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया। पूरे दिन ड्रोन दोनों मतगणना स्थल के ऊपर चक्कर लगाता रहा। प्रत्याशियों के समर्थक जिन स्थानों पर रुके थे, वहां भी ड्रोन की नजर बनी हुई थी। प्रशासन की सतर्कता के चलते ही पूरे कहीं पर किसी तरह के विवाद की खबर नहीं आयी।