फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drivers fight to pick up passengers

Ambedkar Nagar News: सवारी बैठाने के लिए भिड़े चालक

Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Drivers fight to pick up passengers
जलालपुर थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त व अन्य निजी बसें। -संवाद
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र में सोमवार को तीन बस चालकों के बीच सवारी बैठाने के क्रम को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रयागराज जा रही बस को रास्ते में रोककर बाइक सवार तीन लोगों ने तोड़फोड़ की। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। क्षतिग्रस्त बस के अलावा दो अन्य बसों को कब्जे में लिया गया। तीनों बसों को सीज कर दिया गया। साथ ही बस संचालकों से दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन


जहांगीगंज के गिरहिया बाजार से बड़ी संख्या में प्राइवेट बसों का संचालन होता है। यह बसें यहां से सवारियां लेकर रामनगर, राजेसुल्तानपुर होते हुए जलालपुर के रास्ते प्रयागराज की ओर जाती हैं। सोमवार को आलापुर के ढोलबजवा बाजार के पास सवारियों को बैठाने के क्रम को लेकर हनुमंत एक्सप्रेस, सारथी एक्सप्रेस और शास्त्री एक्सप्रेस के चालकों के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते जमकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद शास्त्री एक्सप्रेस को रास्ते में रोकर बाइक से आए तीन लोगों ने हंगामा किया। चालक अशोक निवासी प्रयागराज से गाली-गलौज की और पत्थर व डंडों से बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। चालक को भी पीटा, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान बस में करीब छह यात्री मौजूद थे, जो इस हमले से दहशत में आ गए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से भाग गए। इसके बाद चालक ने बस मालिक दयाराम निवासी मलूपपुर जलालपुर को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाराम ने घटना की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद हरकत में आई जलालपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को थाने पहुंचाया। वहीं, मंगुराडिला चौराहा के पास से हनुमंत एक्सप्रेस व सारथी एक्सप्रेस की निजी बसों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि आए दिन सवारियों को बैठाने के क्रम व किराये को लेकर विवाद होता रहता है।

इसकी कई बार शिकायतें भी हो चुकी थीं। इस पर पुलिस ने तीनों बसों को सीज कर दिया है। साथ ही बस मालिकों से संचालन के संबंध में दस्तावेज मांगे हैं। वहीं घायल चालक अशोक, सारथी के चालक रामसुरेश यादव व हनुमत एक्सप्रेस के चालक दिनेश यादव का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बस चालकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। बस संचालन के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज न मिलने पर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




एसी और नॉन एसी का किराया एक
गिरहिया बाजार से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों से निजी बस संचालक 300 रुपये किराया वसूलते हैं। इनमें नॉन एसी बसों के साथ एसी बस भी शामिल हैं। शास्त्री एक्सप्रेस एसी बस होने के बावजूद नॉन एसी का किराया लेकर यात्रियों को सफर करा रही है। ऐसे में अन्य बसों को यात्री नहीं मिल पाते हैं। इसी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed