फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Driver dies after falling from tractor trolley, cousin injured

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर चालक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sun, 23 Mar 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after falling from tractor trolley, cousin injured
जलालपुर के कर्बला कासिमपुर के पास हादसे के बाद लगी भीड़। संवाद
अंबेडकरनगर। जलालपुर इलाके में भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक व उसका चेचेरा भाई ट्रैक्टर के नीचे आ गया। पहिए के नीचे आने से चालक की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के मगुराडिला निवासी राजकेश (23)काफी समय से ब्रजेश गुप्ता भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर काम करते थे। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर निर्माण सामग्री को अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाते थे। रविवार को वह अपने चचेरे भाई राजन (22) के साथ दुकान से सरिया, मौरंग व सीमेंट लेकर बसखारी जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बसखारी- जलालपुर मार्ग पर कर्बला कासिमपुर के पास राजकेश ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर नियंत्रण खो दिया। इस दौरान राजकेश चालक सीट से ट्रॉली के बीच में जा गिरे। इंजन चालू होने के कारण वह पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राजन भी हादसे में घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन

सीमेंट की बाेरियां सड़क पर बिखर गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घायल राजन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भी आ गए। बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण हादसा हुआ है। उधर कुछ लोग चालक के नशे में होने की बात भी कह रहे हैं। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती पत्नी व मासूम का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक राजकेश के परिवार में बुजुर्ग पिता अशोक, मां विमला देवी के अलावा चार भाई किशन, बालकेश, राजेश व मुकेश हैं। मृतक की पत्नी साधना देवी इस समय गर्भवती है। एक तीन वर्ष की पुत्री भूमिका भी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद से पत्नी बदहवास है। बुजुर्ग माता पिता व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी अपने पिता के वापस लौटने की रात ताक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed