{"_id":"65d6329630be441cb5066534","slug":"drain-and-cc-road-will-be-built-in-two-localities-with-rs-3744-lakhs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111214-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो मोहल्लों में 37.44 लाख से बनेगा नाला व सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो मोहल्लों में 37.44 लाख से बनेगा नाला व सीसी रोड
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका जलालपुर के फरीदपुर व विकासनगर मोहल्ले में करीब 40 लाख की लागत से नाला व सीसी रोड का निर्माण होगा। नगर पालिका द्वारा बजट स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे करीब तीन हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
नगर पालिका द्वारा नगर के विभिन्न मोहल्लों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बीते दिनों हुई बोर्ड की बैठक में फरीदपुर में दीपचंद के घर से संग्राम के घर तक व मसेनू के घर से लखन के घर तक नाली एवं सीसी रोड का निर्माण का निर्णय हुआ। यह कार्य 18 लाख 44 हजार 561 रुपये की लागत से होगा।
विकासनगर मोहल्ले में बंटी सिंह के घर से राहुल गुप्त के घर तक नाला व सीसी रोड का निर्माण 19 लाख रुपये की लागत से होगा। मोहल्ले के दिलीप कुमार यादव, विक्की, विक्रम, रामप्रकाश, जयप्रकाश व दिवाकर आदि का कहना है कि मोहल्ले में जल निकासी व आवागमन के लिए सीसी रोड बन जाने से काफी सुविधा मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष खुर्शीद जहां ने कहा कि नगर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में विकास के अन्य कार्य कराए जाएंगे।