फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dowry harassment case on four including husband

Ambedkar Nagar News: पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस

Mon, 01 May 2023 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case on four including husband
बसखारी (अंबेडकरनगर)। दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिए जाने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम में केस दर्ज किया है। वादिनी प्रेमलता ने बताया कि हंसवर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अमित के साथ उसकी एक वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति अमित के अलावा सास शांति देवी व ससुर बनवारीलाल व अनिल ने दहेज के तौर पर 50 हजार रुपये व बाइक की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोप के अनुसार 16 अप्रैल की दोपहर को आरोपियों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर घर से निकाल दिया। वह मायके चली गयी और परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed