{"_id":"63ed1be6f07a760c120f353c","slug":"dowry-harassment-case-against-nine-people-ambedkar-nagar-news-c-13-1-89472-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
Wed, 15 Feb 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जलालपुर नगर के मोहल्ला पश्चिम तरफ निवासी नाजिया खातून की शादी अमेठी जनपद के खौदिया निवासी शाहिद अली के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। आरोप के अनुसार कुछ दिन बाद ही नाजिया को ससुराल वालों ने बाइक व नकदी देने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
13 फरवरी को नाजिया की दहेज के लिए पिटाई कर दी गई। उसका सामान घर के बाहर फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे भाई ने काफी अनुनय-विनय किया लेकिन उसे रखने के लिए ससुरालीजन तैयार नहीं हुए।
वह बहन को लेकर जलालपुर वापस आ गया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर पति शाहिद अली, सास खनीकुन, तीन ननद, देवर शाबान, साकिर, सब्बू, इस्तियाक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक सैफुल्लाह अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।