फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doon Express reached late by 12 hours

Ambedkar Nagar News: घंटों विलंब से पहुंची कई ट्रेनों, यात्रियों को हुई मुश्किल

Tue, 27 Dec 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Doon Express reached late by 12 hours
अंबेडकरनगर। कोहरे का दौर भले ही इन दिनों थम चुका है, लेकिन ट्रेनों की गति धीमी ही है। इसके चलते मंगलवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटे से लेकर करीब 12 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं रूट डायवर्जन की वजह से दून एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को 12 घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन

मंगलवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर साबरमती अप एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह पांच बजकर 16 मिनट से एक घंटे विलंब से पहुंची।
किसान एक्सप्रेस सुबह 08 बजकर 50 मिनट से डेढ़ घंटे, ओखा दोपहर दो बजकर 16 मिनट से सात घंटे, आनंद बिहार एक्सप्रेस दोपहर दो बजकर आठ मिनट से डेढ़ घंटे, पटना कोटा एक्सप्रेस शाम छह बजकर 53 मिनट से एक घंटे, मरुधर एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर 51 मिनट से डेढ़ घंटे देर से आई।
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस दोपहर तीन बजकर एक मिनट से साढ़े 10 घंटे व सियालदह एक्सप्रेस रात 10 बजकर 16 मिनट से साढ़े चार घंटे के विलंब से पहुंचने की उम्मीद है। उधर रूट डायवर्जन की वजह से दून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय एक बजकर तीन मिनट से 12 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के विलंब से चलने के चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को ट्रेनों के संचालन की पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed