फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Don't be negligent in getting golden card

Ambedkar Nagar News: गोल्डन कार्ड बनवाने में न बरतें लापरवाही

Tue, 21 Mar 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Don't be negligent in getting golden card
अंबेडकरनगर। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देशित किया कि जिन भी पात्रों का गोल्डन कार्ड नहीं बना है, उसे प्राथमिकता से बनवाया जाए। इसके लिए पंचायत सहायक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान मित्रों के साथ मिलकर तेजी लाई जाए।
विज्ञापन




डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि लेखपाल, सफाई कर्मचारी, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य कर्मचारी पात्रों को गोल्डन कार्ड के लाभ के बारे में बताएं। लोगों को पंचायत भवन या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड बनने से गरीब परिवार पांच लाख तक के मुफ्त उपचार का लाभ उठा सकेगा। निर्देश दिया कि गोल्डन कार्ड से होने वाले लाभ की ज्यादा से ज्यादा जानकारी मुहैया कराई जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव व डॉ. मुकुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed