फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doctors saved lives of mother and child by performing complex operation on pregnant woman

UP News: 'प्रीक्लेम्पसिया' और 'प्लेसेंटा इनक्रेटा' से ग्रसित गर्भवती का किया गया जटिल ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बचाई

Thu, 13 Mar 2025 11:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 11:23 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में 'प्रीक्लेम्पसिया' और 'प्लेसेंटा इनक्रेटा' से ग्रसित गर्भवती महिला का जटिल ऑपरेशन करके  डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा की जान बचाई। अब दोनों स्वस्थ हैं।  

विज्ञापन
Doctors saved lives of mother and child by performing complex operation on pregnant woman
गर्भवती का जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई जान। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने गर्भवती महिला का जटिल ऑपरेशन करके जच्चा-बच्चा की जान बचाई। मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 12 फरवरी की सुबह एक 26 वर्षीय महिला को 37 सप्ताह की गर्भावस्था में भर्ती कराया गया। महिला 'प्रीक्लेम्पसिया' से पीड़ित थी। प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले हाई ब्लड प्रेशर को 'प्रीक्लेम्पसिया' कहा जाता हैं। यह एक गंभीर समस्या है। इससे मां और बच्चे दोनों को खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन की तैयारी की। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि मरीज को प्लेसेंटा इनक्रेटा भी हैं। गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा, गर्भाशय की दीवार से बहुत गहराई तक चिपक जाता है। इससे रक्त स्राव बहुत ज्यादा होने लगता है। ऐसी जटिलता से बचने के लिए हिस्टेरेक्टॉमी (बच्चेदानी) को निकालना बहुत जरूरी था। टीम ने रिश्तेदारों को सारी जानकारी देने और खून की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन

टीम में ये लोग रहे शामिल

इसके बाद विभाग के सहायक आचार्य डॉ सचिन सिद्धू, सह आचार्य डॉ प्रिया सिंह, डॉ कुलसुम जेहरा, नर्सिंग स्टाफ अनीता सिस्टर और निश्चेतना विभाग के नोडल अधिकारी डॉ राणा प्रताप, सहायक आचार्य डॉ राकेश चंद्र वर्मा, सीनियर रेजिडेंट डॉ मनीष त्रिपाठी डॉ सच्ची की टीम ने गर्भवती महिला का जटिल ऑपरेशन किया। जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचा ली गई। दोनों स्वस्थ हैं। प्राचार्य डॉ आभास कुमार सिंह ने बताया कि गर्भ में बच्चा उल्टा भी था। जटिल ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा दोनों को बचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed