{"_id":"66a91bd59765b3db6f058d7b","slug":"doctors-not-found-staff-not-available-divyanshu-health-care-center-sealed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118930-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डॉक्टर मिले न स्टाफ, दिव्यांशु हेल्थ केयर सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डॉक्टर मिले न स्टाफ, दिव्यांशु हेल्थ केयर सेंटर सील
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर में यूनियन बैंक के पास अवैध रूप से संचालित दिव्यांशु हेल्थ केयर सेंटर मंगलवार को सील कर दिया गया। अस्पताल संचालिका आशा बहू के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने थाने में तहरीर दी है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय चंद यादव ने मंगलवार सुबह यूनियन बैंक के बगल में चल रहे दिव्यांशु हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा। अस्पताल में न तो डॉक्टर मिले और न ही अन्य स्टाफ। कुछ महिला कर्मचारी अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती के पास खड़ी मिलीं। सीएचसी प्रभारी के पूछने पर महिलाओंं ने बताया कि अस्पताल का संचालन प्रियवंदा मौर्य कर रही हैं, जो रामनगर स्वास्थ्य केंद्र में आशा बहू हैं। अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित कागजात न मिलने पर डाॅ. उदय चंद ने नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर दिव्यांशु हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि संचालिका प्रियवंदा मौर्य अवैध तरीके से अस्पताल संचालन कर रहीं थीं। उनके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
कार्रवाई के बावजूद नहीं सुधर रही व्यवस्था
जहांगीरगंज नगर क्षेत्र में पिछले महीने अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके बाद भी अवैध अस्पतालों का संचालन थम नहीं रहा है। इलाज के नाम पर मरीजोंं का शोषण किया जा रहा है। खासकर डिलीवरी कराने के नाम पर जमकर धन उगाही की जा रही है। प्रसव कराने में लापरवाही के चलते हाल के दिनों में जच्चा-बच्चा की तबीयत बिगड़ने और मौत होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए सक्रिय हुआ है। बावजूद इसके, अभी भी क्षेत्र में कई अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
लगातार चलाया जा रहा अभियान
अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। लोगों से अपील है कि वे अस्पताल के बारे में जानकारी करने के बाद ही मरीज को भर्ती कराएं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज की व्यवस्था है। इसलिए इन संस्थानों को प्राथमिकता दें। - डॉ. राज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी