फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doctors did not reach CHC on time, patients upset

समय से सीएचसी नहीं पहुंचे डॉक्टर, मरीज परेशान

Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not reach CHC on time, patients upset
अंबेडकरनगर। इलाज कराने के लिए यदि सीएचसी कटेहरी जाना है, तो पहले यह जरूर मालूम कर लें कि चिकित्सक अस्पताल में हैं या नहीं। दरअसल चिकित्सक व अन्य कर्मचारी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते हैं। वैसे तो ओपीडी प्रारंभ होने का समय सुबह 9 बजे है, लेकिन गुरुवार को सुबह 11 बजे तक एक भी चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंच सका था। कहने को अस्पताल में 10 चिकित्सकों की तैनाती है, लेकिन 11 बजे तक एक भी चिकित्सक के न पहुंचने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु करने व सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन से आए दिन दिशा निर्देश दिए जाते हैं। इसके बाद भी सीएचसी कटेहरी के चिकित्सकों की ओर से लापरवाही की जा रही है। विलंब से अस्पताल पहुंचना व समय से पहले अस्पताल छोड़ देना उनकी आदत में शुमार हो गया है। नतीजा यह है कि मरीजों को घंटों चिकित्सक का इंतजार करना पड़ता है। गुरुवार को अमर उजाला टीम सुबह 11 बजे सीएचसी कटेहरी पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। अस्पताल में कुल 10 चिकित्सकों की तैनाती है, लेकिन गुरुवार को सुबह 11 बजे तक एक भी चिकित्सक नहीं पहुंच सका था। इसके अलावा 4 फार्मासिस्ट व 4 स्टॉफ नर्स की भी तैनाती है। स्टॉफ नर्स तो सभी थे, लेकिन दो फार्मासिस्ट ही अस्पताल पहुंच सके थे।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी कटेहरी में सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। मुख्य गेट से लेकर भवन के अंदर तक जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। सुबह 11 बजे तक चिकित्सकों के न पहुंचने से अस्पताल पहुंचे मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए। अस्पताल में मिले जरुखा के शंभू ने कहा कि वह सुबह नौ बजे ही अस्पताल पहुंच गए, लेकिन अब तक कोई चिकित्सक नहीं आया। आशागढ़ जलालपुर के जयराम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। टेउवां जलालपुर से आए परशुराम ने कहा कि वह मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए आए हैं। समय पर अस्पताल पहुंच गए, लेकिन यहां कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों व कर्मचारियों को समय पर पहुंचने के निर्देश हैं। मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि मामला सही पाया गया, तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed