फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   doctor beat fir

Ambedkar Nagar News: डॉक्टर को घेरकर पीटा, 12 पर केस

Sun, 14 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
doctor beat fir
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र मालीपुर के हरिपालपुर पंचायत भवन के पास घात लगाकर बैठे करीब 12 लोगों ने एक निजी चिकित्सक की घेरकर पिटाई कर दी। जब तक लोग पहुंचते, आरोपी भाग गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सैदपुर भितरी निवासी अजय कुमार हरिपालपुर चौराहे पर निजी क्लीनिक चलाते हैं। शनिवार देर शाम वह क्लीनिक बंद कर घर जा रहे थे। आरोप है कि हरिपालपुर पंचायत भवन के पास घात लगाकर बैठे हैप्पी उर्फ निखिल यादव निवासी मंसूरपुर, डॉ. आलोक सिंह के अलावा 10 अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने निखिल यादव, डॉ. आलोक सिंह के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed