फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not hesitate in the implementation of schemes: CDO

योजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें कोताही : सीडीओ

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do not hesitate in the implementation of schemes: CDO
अंबेडकरनगर। विकास भवन सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में बीते दिन सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारियों व पंचायत सहायकों की बैठक हुई। सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगे पूरी सक्रियता से काम करने को कहा। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का संचालन किया जाए। पात्रों को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ घनश्याम मीणा ने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही चल रही जियो टैगिंग प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। इसमें खराब प्रगति वाले सचिवों व पंचायत अधिकारियों को फटकार भी लगायी। कहा कि जिन भी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा नहीं होगा, कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पंचायत भवन में फर्नीचर व कंप्यूटर आदि की व्यवस्था कर उसे सचिवालय के रूप में स्थापित करते हुए चालू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की तैनाती का लाभ आम नागरिकों को मिले, इसके लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाए। सामुदायिक शौचालय का निर्माण तेजी से पूरा कराकर उसे स्वयं सहायता समूह को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करें कि वे शौचालय का प्रयोग करें। साथ ही जिन भी शौचालयों पर समूह की तैनाती है, वहां समय से भुगतान सुनिश्चित करें। व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण पूर्ण कराते हुए जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रति ब्लॉक 15 ओपन जिम व एक खेल मैदान बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इससे युवाओं व आम लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आएगी। सभी को इन महत्वपूर्ण योजनाओं पर तत्परता से काम करने की जरूरत है। बैठक में डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला कंसल्टेंट वीरेंद्र कुमार वर्मा, योजना सहायक आदित्य कुमार सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक संजीत पटेल, अपर जिला परियोजना प्रबंधक श्रीश सिंह सहित समस्त विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सभी सचिव व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed