फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM stopped the salary of four employees including a doctor

Ambedkar Nagar News: डीएम ने डॉक्टर समेत चार कर्मचारियों का रोका वेतन

Thu, 15 May 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 15 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM stopped the salary of four employees including a doctor
औष​धि कक्ष में दवा की जांच करते डीएम।
अंबेडकरनगर। सरकारी अस्पतालों की लगातार आ रही शिकायतों को लेकर डीएम अनुपम शुक्ल ने बुधवार को भीटी सीएचसी का निरीक्षण किया जहां पर उन्हें कई खामियां मिली। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक समेत कर्मचारी नदारद रहे जिनका वेतन रोक दिया है। वहीं, अस्पताल की साफ-सफाई सही से न मिलने पर तीनों सफाई कर्मचारियों का भी वेतन बाधित कर दिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. रवि राजभर व फार्मासिस्ट मोतीलाल मेडिकोलीगल करते हुए मिले, जबकि अधीक्षक डॉ गौतम कुमार मिश्र मुख्यालय पर गए थे। इस दौरान डॉ. सीपी भारती तीन दिनों से नदारद मिलने पर उनका वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, पूर्व में तैनात डॉ. ओमविकास मिश्र का तबादला आठ माह पहले जलालपुर में हो गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया था। शिकायत के बाद डीएम ने सीएमओ को तब तक वेतन बाधित रखने के निर्देश दिए जब तक आवास न खाली हो जाए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने औषधि कक्ष, चिकित्सक ओपीडी कक्ष, आकस्मिक सेवा कक्ष, मैटरनिटी विंग आदि का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डीएम को साफ-सफाई बेहतर नहीं मिली जिस पर उन्होंने सफाई कर्मी रामअवतार, अरविंद व शकील का वेतन रोकने का निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका में नियमित, एन एच एम एवं आउटसोर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति चेक की जिसमें सुरेन्द्र एक्सरे टेक्नीशियन, नीरज वर्मा डार्क रूम सहायक, राघवेन्द्र शुक्ल कनिष्ठ सहायक, धर्मेंद्र डेटा आपरेटर अनुपस्थित मिले जिस पर सभी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। वहीं, डेटा आपरेटर पंकज, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कृष्ण मोहन, बीसीपीएम रीमा गैरहाजिर मिले जिस पर डीएम ने गहरा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी वीएचएनडी सत्रों पर शत प्रतिशत लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ के समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी दवा बाहर से न लिखी जाए, सभी चिकित्सक भर्ती मरीजों का राउन्ड में परीक्षण करें। लापरवाह स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक को निर्देश दिया कि ग्रीष्मकाल में लू के प्रकोप से बचाने के लिए चिकित्सालय में उपचार की समुचित व्यवस्था व शुद्ध पेयजल, ओआरएस सहित कोल्डरूम व्यवस्थित रहे जिससे किसी को भी असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed