{"_id":"606b4d018ebc3e8ceb0ee30f","slug":"dm-sp-reviewed-containment-zone-ambedkar-nagar-news-lko5728466118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने कंटेनमेंट जोन का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने कंटेनमेंट जोन का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सोमवार को टांडा में अलग-अलग कंटेंनमेंट जोन का जायजा लिया। दोनों अधिकारी कोविड के लिए बनाए गए विशेष एल टू टाइप अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां भर्ती मरीज से जानकारी हासिल की। डीएम व एसपी ने टीम के साथ बाद में टांडा नगर के अलग-अलग मोहल्लों व बाजारों में पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों से नियमित रूप से मास्क लगाने का आह्वान किया।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच डीएम व एसपी टांडा पहुंच गए। यहां उन्होंने सबसे पहले कंटेंनमेंट जोन बने अलीगंज मोहल्ले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारी यहां से एक और कंटेंनमेंट जोन अरखापुर गांव पहुंचे। यहां एक महिला बीते दिनों कोरोना पॉजटिव हुई थी।
डीएम ने एसडीएम अभिषेक पाठक समेत चिकित्सक व सर्विलांस टीम को निर्देशित किया कि कंटेंनमेंट जोन में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखी जाए। जरूरी दवाओं का नियमित छिड़काव हो। ऐसे जोन के लिए जो भी प्रतिबंध लागू किए गए हैं, उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। डीएम व एसपी यहां से एल टू टाइप अस्पताल में तब्दील 200 बेड के मातृ एवं शिशु विंग पहुंचे। वहां पर सिर्फ एक मरीज भर्ती था। डीएम ने मरीज से वर्चुअल वार्ता कर उसका कुशल क्षेम जाना। मरीज ने बताया कि उसे भोजन व दवाएं समय से मिल रही है।
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने बाद में टांडा नगर के अलग-अलग मोहल्लों का भ्रमण कर नागरिकों से आह्वान किया कि वे अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। दुकानदारों से कहा गया कि वे स्वयं मास्क लगाकर दुकान में बैठे। इसके साथ यदि कोई ग्राहक बिना मास्क के पहुंचे तो उसे सामान न दिया जाए। अधिकारियों ने यहां कई नागरिकों को मास्क वितरित किए। जबकि बीस से अधिक नागरिकों पर मास्क न पहनने को लेकर चालान किया गया।