फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM-SP inspected the district jail

डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM-SP inspected the district jail
अंबेडकरनगर। जेल परिसर में संचालित गतिविधियों को परखने के लिए गुरुवार को डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न तो किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी व सुरक्षा निगरानी की चूक सामने आयी और न ही कोई अनुचित अथवा प्रतिबंधित सामग्री ही मिली।
विज्ञापन

दोनों अफसरों ने विभिन्न बैरकों का जायजा लेने के बाद निर्देश दिया कि प्रतिभावान बंदियों के प्रोत्साहन के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए ताकि उनके अंदर छिपी शिल्प प्रतिभा को निखारा जा सके। अधिकारियों ने बैरकों में बद बंदियों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

जिला जेल में संचालित काम काज को परखने के लिए जिला जेल पहुंचे डीएम और एसपी ने जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा के अलावा जेल चिकित्सक डॉ अशोक कुमार यादव, जेलर गिरिजा शंकर यादव, डिप्टी जेलर सीएल सरोज और फार्मासिस्ट अशोक कुमार पांडेय को साथ लेकर जेल का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोई भी अनुचित व संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आयी। बैरकों में भी पूरी साफ सफाई मिली। भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी बंदियों ने कोई शिकायत नहीं की। सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम भी पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में मिले। इस दारान डीएम ने भरोसा दिलाया कि जेल में बंद प्रतिभावान बंदियों के हुनर को निखारने के लिए जो भी जरूरी सामग्री होगी उसे उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed