फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM-SP came out to test the security arrangements at the festival

त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था परखने को निकले डीएम-एसपी

Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM-SP came out to test the security arrangements at the festival
अंबेडकरनगर। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम परखने को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी सोमवार रात सड़कों पर निकले। इस दौरान शहर भ्रमण के बाद दोनों अधिकारी अपनी टीम के साथ बीएन इंटर कॉलेज में लगे दीपावली मेला में भी पहुंचे। उन्होंने सभी से रोशनी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस पर्व के साथ हो चुकी है। ऐसे में जिले में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस बना है। सोमवार रात डीएम सैमुअल पॉल एन व आलोक प्रियदर्शी ने सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह व कोतवाल अमित सिंह सहित के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने को पुलिस टीम के साथ शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। नगर के बीएन इंटर कॉलेज में चल रहे दीपोत्सव मेले में पहुंचे दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही तैनात पुलिसकर्मियों को चौकसी बनाए रखने को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि दीपोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस मेले में न सिर्फ आम नागरिकों के जीवन से जुड़े सामान उपलब्ध हैं, बल्कि बच्चों के मनोरंजन के लिए संसाधन भी उपलब्ध हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने व्यापारियों को उल्लास के साथ अपना व्यापार करने की सलाह देते हुए पुलिस प्रशासन के स्तर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed