{"_id":"6181863b4dc38e6bf23580e1","slug":"dm-reached-chintaura-and-kevatahi-to-inspect-the-cutting-ambedkar-nagar-news-lko602950829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान का निरीक्षण करने चिंतौरा व केवटाही पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान का निरीक्षण करने चिंतौरा व केवटाही पहुंचे डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सरयू नदी में जल स्तर घटने के साथ हो रही कटान का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को डीएम सैमुअल पॉल एन टांडा नगर पालिका क्षेत्र के चिंतौरा, केवटाही क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नदी के तलहटी इलाके में बसे लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को भी सुना। भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी सक्रियता से कटान से होने वाले नुकसान पर नजर बनाए हुए है। डीएम ने कटान रोकने के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ प्रखंड अयोध्या को निर्देशित किया कि जल्दी जरूरी स्थानों पर बोल्डर डालकर कटान की रोकथाम की जाए। बाढ़ प्रखंड के अफसरों ने भरोसा दिलाया कि बजट आवंटन होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
इसके बाद डीएम ने आलापुर तहसील क्षेत्र के न्यौरी चौराहे से लेकर रामनगर चौराहे से होते हुए चहोड़ाघाट के बीच बदहाल सड़क का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की हालत ठीक न मिलने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड के अभियंताओं को जल्दी मार्ग की बदहाली दूर कराए जाने का निर्देश देते हुए चेताया कि यदि एक सप्ताह में मार्ग को दुरुस्त न कराया गया तो संबंधिथ पर कार्रवाई होगी।
तहसीलदार को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण शुरू होने पर इसकी सूचना उन्हें दी जाए। इसके बाद चहोड़ाघाट का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने आगंतुकों के लिए बन रहे शौचालय व टीनशेड निर्माण का जायजा लिया। यहां पर टीनशेड तक एप्रोच मार्ग बनवाने का निर्देश देते हुए मौके पर मौजूद बीडीओ से कहा गया कि चहोड़ाघाट पर प्रकाश के लिए लाइट भी लगवाई जाए। ।