फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM ordered to Repair tamsa pull

दूर होंगी तमसा पुल में आई दरारें

Mon, 06 Jan 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM ordered to Repair tamsa pull
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में तमसा नदी के पुल में दरार पड़ने संबंधी खबर प्रकाशित होने का डीएम राकेश कुमार मिश्र ने संज्ञान लिया है। डीएम ने अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग को फोन पर दिए निर्देश में कहा कि इसे अविलंब दुरुस्त कराया जाए। यह भी कहा कि ऐसे गड्ढों की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर जरूरी जांच पुलों व मार्गों पर कराते रहनी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय पर पुराने तहसील तिराहे के पास स्थित तमसा पुल पर कई जगह दरारें उत्पन्न हो गई हैं। दरअसल पुल की डिजाइन के अनुरूप उस पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर एक्सटेंशन ज्वाइंट बनाए जाते हैं। पुल के एक छोर से दूसरे छोर तक सड़क को क्रॉस करते हुए ये ज्वाइंट बनते हैं। इसमें लंबे समय से बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे न सिर्फ सुचारु आवागमन प्रभावित हो रहा है वरन हर दिन इधर से गुजरने वाले मरीजों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे पुल पर कुल आधा दर्जन जगह ऐसे गड्ढे पुल के एक छोर से दूसरे छोर तक बन गए हैं। ऐसे में इधर से गुजरते समय वाहन हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ते हैं। मरीजों के साथ ही महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को भी प्रतिदिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने आम नागरिकों की इस समस्या को अपने सोमवार के अंक में अत्यंत प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने का संज्ञान डीएम राकेश कुमार मिश्र ने लिया है। डीएम ने दूरभाष पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शंकर्षण लाल को फोन कर निर्देशित किया कि अविलंब इन गड्ढों को दूर कराया जाए। अधिशाषी अभियंता को दिए निर्देश में डीएम ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का जिक्र भी किया और कहा कि इन गड्ढों को अविलंब दूर कराया जाए। यह भी निर्देश दिया कि गड्ढों को दूर करने के लिए पुलों व मार्गों का नियमित निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed