{"_id":"5e7255b38ebc3e77a45ba5f2","slug":"dm-inspected-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko514219021","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोराना से निपटने के लिए अस्पतालों में की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी जिला अस्पताल पहुंचे। कोरोना वार्ड का जायजा लिया। साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उन्हें कोरोना से निपटने के लिए जागरूक किया। कहा कि जागरूकता के आधार पर ही कोरोना से निपटा जाया जा सकता है।
कोरोना वॉयरस से निपटने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशेष व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना से निपटने को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। पूर्व में स्थापित वार्ड के साथ ही उन्होंने 10 बेड के कोरोनटाइन वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. अशोक कुमार व सीएमएस डॉ. एसपी गौतम को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना से निपटने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्डों में सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से मुलाकात की। डीएम ने आह्वान किया कि जागरुकता के आधार पर ही कोरोना से निपटा जा सकता है। कहा कि एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रहें। हाथ मिलाने के स्थान पर सलाम व नमस्ते से ही काम चलाएं। दिन में कम से कम पांच बार कोहनी तक हाथ जरूर धोएं। नाक व मुंह को मास्क से ढक कर चलें। यदि मास्क न हो, तो रूमाल से बंद रखें। खांसी, छींक व सर्दी जुकाम होने पर तत्काल दवा लें। तनिक सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है।