फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM caught sickle, harvested wheat crop

डीएम ने पकड़ा हंसिया, काटी गेहूं की फसल

Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM caught sickle, harvested wheat crop
अंबेडकरनगर के चांदपुर भटपुरवा में गेहूं फसल की कटिंग करते डीएम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। गेहूं की पैदावार जानने के लिए सोमवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने अपनी मौजूदगी में क्रॉप कटिंग करायी। कृषि विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ चांदपुर भटपुरा पहुंचे डीएम ने स्वयं फसल काटने में मदद की। डीएम के हंसिया पकड़ते ही अन्य कर्मचारी भी फसल काटते दिखे। दो किसानों के खेतों में हुई क्रॉप कटिंग में 35 क्विंटल व 37.62 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उत्पादन निकला। डीएम ने किसानों का उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन

क्रॉप कटिंग कराने पहुंचे डीएम ने किसानों का मनोबल बढ़ाते हुए खेती में तकनीकी का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि किसानों को जहां कृषि कार्यों में तकनीक की मदद लेनी चाहिए, वहीं उन्नतशील बीजों का भी प्रयोग करना चाहिए। सरकारी बीज गोदामों पर किसानों के लिए अनुदान पर बीज उपलब्ध रहते हैं। चांदपुर भटपुरा पहुंचे डीएम स्वयं हंसिया लेकर गेहूं काटते दिखे। डीएम के हंसिया थामते ही अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी गेहूं की कटाई में जुट गए।
विज्ञापन

डीएम की मौजूदगी में हुई क्रॉप कटिंग में किसान राजदेव के खेत में 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तो इसी गांव के राजेंद्र प्रसाद के खेत से 37.62 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उत्पादन निकला। डीएम ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री करने का आह्वान किया। कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिलेगा। ऐसे में किसान ऑनलाइन अपना पंजीयन कराते हुए अपनी उपज क्रय केन्द्रों पर बेचें। इस मौके पर तहसीलदार अकबरपुर जेपी यादव सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed