फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM and SP investigated liquor shops

डीएम व एसपी ने शराब की दुकानों पर की जांच

Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
DM and SP investigated liquor shops
अंबेडकरनगर के अकबरपुर रोडवेज के निकट शराब की दुकान चेक करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जहरीली शराब पीने से पड़ोसी जनपद के दो नागरिकों की मौत होने व कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ जाने के बाद जिले में शराब की दुकानों पर छापे मारे गए। डीएम व एसपी ने शराब की उस दुकान पर खुद छापा मारा, जहां से नकली शराब खरीदे जाने की आशंका थी। पड़ोस की एक अन्य दुकान पर भी दोनों अधिकारियों ने जांच की। हालांकि कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी देर शाम तक छापे मारे गए।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या की त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद अंबेडकरनगर में शराब की दुकानों पर छापा मारकर जांच की गई। प्रशासन के संज्ञान में आया कि यह आशंका जताई जा रही है कि मिलावटी शराब की खरीददारी अंबेडकरनगर जनपद के मोहिउद्दीनपुर के अधिकृत ठेके से की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी खुद छापा मारने निकल पड़े। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अनुज्ञापी व सेल्समैन से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ ही स्टॉक, रैपर व बार कोड का मिलान भी कराया। यहां पर सब कुछ सही पाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने थोड़ी दूर स्थित डिंगुरापुर में संचालित शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। डीएम ने अनुज्ञापियों व सेल्समैन को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ संतोष कुमार, आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा व एसओ इब्राहिमपुर सुधांशू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अकबरपुर तहसील क्षेत्र में एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ ने आबकारी टीम के साथ जिला मुख्यालय की विभिन्न दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने स्टॉक मिलान व ब्रांड आदि की जांच की। इसके अलावा भीटी, जलालपुर व आलापुर तहसीलों के अलग-अलग थानों में भी पुलिस व प्रशासनिक टीम ने शराब की दुकानों पर छापा मारकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed