{"_id":"5f5bb7be8ebc3ea3d9574e70","slug":"dm-ambedkar-nagar-news-lko53968189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के हस्तक्षेप पर पुराने विवाद का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के हस्तक्षेप पर पुराने विवाद का हुआ समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मामपुर कस्बे में लंबे अरसे से चल रहे भूमि विवाद का जिलाधिकारी के निर्देश के बाद निस्तारण हो गया। तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में पहुंची राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन करते हुए निशानदेही करायी। इससे पीड़िता रेखा सिंह को न्याय मिल सका। गौरतलब है कि जहांगीरगंज कस्बे से जुड़े मामपुर में बेशकीमती भूमि को लेकर रेखा सिंह एवं वेदप्रकाश जायसवाल आदि के मध्य लंबे अरसे से विवाद चल रहा था।
इस भूमि विवाद को लेकर रेखा सिंह के पति प्रॉपर्टी डीलर अरविंद सिंह की हत्या भी हो चुकी है। भूमि पर वेदप्रकाश आदि का कब्जा था। इसमें आधे की हिस्सेदार रेखा सिंह भी थीं लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा था। भूमि पर कब्जा पाने के लिए रेखा काफी सालों से अधिकारियों की चौखट नाप रही थीं। शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के सख्त आदेश के बाद तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने लेखपाल विपिन त्रिपाठी, दयाशंकर व रामसिधार आदि के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश करायी। इसके बाद निशानदेही कराकर रेखा सिंह को उनका कब्जा दिलाया। इसके साथ दोनों पक्षों का विवाद शांत हो सका।